Latest Tips And Tricks For Your Android Phone 2018 - Android Tips

आज कल Smartphone की दुनिया बहुत ही रोचक है, आजकल के Smartphone की इस अनोखी दुनिया में ज्यादातर सभी लोग Smartphone का उपयोग करते हैं, अब लोग बहुत ही Smart  हो गए हैं बहुत सारे काम Smartphone की मदद से घर बैठे, राह चलते आसानी से कर लेते हैं। कई सारे Smartphone यूजर कई सारे Tricks का इस्तेमाल कर के सामान्य स्मार्टफोन यूजर से एक कदम आगे निकल जाते हैं। आज मैं आप लोगों को Android टिप्स ट्रिक्स के बारे में बताऊंगा जिनके मदद से आप कई सारे काम बड़े ही आसानी से कर सकते हैं और सामान्य यूजर की अपेक्षा एक Smart User बन सकते हो l 
misbsm.blogspot.in
Latest Android Tips And Tricks-

आज हम Android  के लेटेस्ट टिप्स और ट्रिक्स के बारे में जानेंगे जो बहुत ही कमाल के हैं, हो सकता है इनमें से कुछ Tricks आप को पता हो लेकिन कुछ ऐसे भी Android tips & tricks होंगे जो शायद आपको न पता हो, तो चलिए जानते हैं Android के टिप्स और ट्रिक्स के बारे में 

01.Use Any Android App Without Installing-


हमें जब भी कोई भी एंड्राइड App एप्लीकेशन डाउनलोड करना होता है हम प्ले स्टोर का उपयोग करते हैं। प्ले स्टोर पर आपको बहुत सारे एप्लीकेशन (App )देखने को मिलते हैं जो सभी अलग अलग साइज़ के होते हैं, कई सारे एप्लीकेशन ऐसे होते हैं जो बहुत बड़े साइज़ के होते हैं। सामान्य तौर पर हम लोग Play Store से एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद ही एप्लीकेशन को उपयोग कर पाते हैं लेकिन अगर आप डाउनलोड करने से पहले उस एप्लीकेशन को उपयोग कर के देखना चाहते हैं तो निचे दिए गए Android tips tricks का इस्तेमाल कर सकते हो – 

  • सबसे पहले आपको Google  के सभी एप्लीकेशन *गूगल प्ले सर्विस, क्रोम, गूगल इत्यादि* को अपडेट करना है।
  • इसके बाद आपको अपने स्मार्टफोन में Google सेटिंग में जाना है।
  • Google  सेटिंग में जाने के बाद आपको Instant Apps का Option दिखाई देगा आपको उसे On  करना है।
  • जैसे ही आप ऑन करेंगे आपके सामने दो Option आयेंगे NO THANK और YES I’AM IN का, आपको YES I’AM IN Option पर क्लिक करना है।
अब आप Play Store से एप्लीकेशन डाउनलोड करेंगे तो आपको इनस्टॉल आप्शन के साथ साथ Try Now आप्शन भी दिखाई देगा।
नोट – इस टिप्स का इस्तेमाल आप केवल Latest Android version में ही कर सकते हैं।

02 . Get full information about Your Android Phone-

कई बार हमें अपने Android Phoneके बारे में पूरी जानकारी चाहिए होती है अगर आप भी किसी Android फ़ोन के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं जैसे – किस Application को कब तक उपयोग किया कितने बजे उपयोग किया, WiFi के बारे में जानकारी, फ़ोन के बारे में पूरी जानकारी और भी कई तरह की जानकारी चाहते है हैं तो मैं आपको एक Simple सा तरीका बताने जा रहा हूँ जिसके मदद से आप आसानी से पूरी Information ले सकते हैं –
  • सबसे पहले आपको अपने फ़ोन का डायल पैड को Open करना है।
  • उसके बाद में आपको टाइप करना है *#*#4636#*#*
  • इसके बाद आपके स्मार्टफोन के अनुसार आपको कई सारे आप्शन आयेंगे जैसे – phone information, battery information, usage statistics, WiFi information etc.
अब आप Option  पर क्लिक करके आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


03. Google Chrome search bar trick-


आजकल के कई Smartphone के साइज़ काफी बड़े होते हैं ऐसे में कई बार जब क्रोम ब्राउज़र में कुछ भी Search करना है तो दोनों हाँथ का उपयोग करना पड़ता है। सामान्य तौर पर Chrome का सर्च बार ऊपर होता है अगर सर्च बार नीचे हो तो हम एक हाथ से ही बड़े स्मार्टफोन में भी आसानी से Search कर सकते है चलिए अब जानते हैं की क्रोम ब्राउज़र में Search बार को नीचे कैसे लाना है –

  • सबसे पहले आपको अपने Smartphone में क्रोम ब्राउज़र को Open करना है।
  • अब सर्च बार में टाइप करना है -” Chrome://flags ” फिर Search करना है।
  • आपके सामने बहुत सारे Option आयेंगे, अब आपको 3 डॉट आप्शन पर क्लिक  कर के ” find in page ” आप्शन को सेलेक्ट करना है।
  • अब आपको सर्च करना है ” Chrome home ” आपके सामने Chrome होम का आप्शन आएगा उसके नीचे default लिखा हुआ होगा उसके क्लिक कर के Default की जगह enable Select  कर दें।
  • आपके क्रोम ब्राउज़र का Search Bar नीचे आ जायेगा।

No comments